
भगवान परशुराम जयन्ती समारोह में 1100 दीपकों से हुई महाआरती
April 16, 2018
जयपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से भगवान परशुराम जयंती के तहत चौडा रास्ता स्थित भगवान ताड़केष्वर मंदिर में 1100 दीपकों से महाआरती की गई। सर्व ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी एवं बडी संख्या में विप्रजनों ने महाआरती में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा को ओर अधिक बढा दिया। वहां उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं विप्रजन ने भगवान परशुराम एवं ताडकेश्वर नाथ के जयकारे लगाकर महाआरती के महोत्सव को और अधिक मंलगमय बना दिया। मंदिर में शंख, घंटी, घडियाल बज रहे थें एवं पण्डित सस्वर पाठ कर रहे थे। इस अवसर पर भगवान ताड़केश्वर जी का विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान परषुराम जयंती में आयोजित सभी कार्यक्रमों का उद्देष्य समाज का हित एवं कल्याण स्वरूप कदम उठाना है। जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने कहा कि भगवान परषुराम का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है और हमें उनके बताये पथ पर चलना चाहिए। इस कार्यक्रम में उपमहापौर मनोज भारद्वाज, महामण्डलेष्वर पुरूषोत्तम भारती, प्रदेशाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सविता शर्मा, श्याम शास्त्री, जयपुर शहर अध्यक्ष (महिला प्रकोश्ठ) कंचन शर्मा, सोनू शर्मा, यूथ प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश शर्मा, विजय भास्कर, मनोज मिश्रा, पं. विश्णु दत्त शर्मा सहित युवा व महिलायें उपस्थित थी।
POST YOUR COMMENTS